हरिद्वार,22अक्टूबर ।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 20 अक्टूबर 2026 को टिहरी जिले के हिंडोलाखाल से गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा , धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को हिंडोलाखाल, टिहरी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान दीपक सैनी (20 वर्ष), पुत्र सतपाल सैनी, निवासी आलेपुर उमरी दवास, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
- उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार
- हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल
- कांस्टेबल जीवन तिवाड़ी