देहरादून,27 नवंबर ।
उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 17 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तानों की तैनाती बदली गई है।


जारी आदेश के अनुसार, मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं, सरिता डोबाल को टिहरी की कमान सौंपी गई है। नैनीताल के एसएसपी रहे मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है, जबकि अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी बनाया गया है।
इसी क्रम में देवेंद्र पींचा को पौड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली का पुलिस अधीक्षक और जगदीश चंद्र को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, अभिसूचना, एसडीआरएफ, पीएसी और फायर सर्विस में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
देखिए, किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?
- मणिकांत मिश्रा – एसएसपी, ऊधमसिंह नगर
- सरिता डोबाल – एसएसपी, टिहरी
- अर्पण यदुवंशी – एसएसपी, नैनीताल
- देवेंद्र पींचा – एसएसपी, पौड़ी
- अमित श्रीवास्तव (द्वितीय) – एसपी, चमोली
- जगदीश चंद्र – एसपी, बागेश्वर
- मंजूनाथ टीसी – सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
- पंकज भट्ट – सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बैलपड़ाव
- श्वेता चौबे – सेनानायक, आईआरबी द्वितीय
- अजय गणपति कुमार – सेनानायक, एसडीआरएफ
- हरीश वर्मा – सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
- अमित श्रीवास्तव (प्रथम) – एसपी, अभिसूचना
- सर्वेश पंवार – एसपी (सुरक्षा), अभिसूचना मुख्यालय
- विशाखा अशोक भदाणे – एसपी, पुलिस मुख्यालय
- जितेंद्र मेहरा – एसपी, पुलिस मुख्यालय
- सुरजीत पंवार – एसपी, पुलिस मुख्यालय
- शाहजहां जावेद खान – एसपी, फायर सर्विस
MH7NEWS | देहरादून से बड़ी खबर
उत्तराखंड पुलिस में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब सभी की नजरें नए पदभार संभालने वाले अधिकारियों पर रहेंगी।