रुड़की से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में चार दिन पहले हुई डबल मर्डर की वारदात के आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि अमन पर अपनी बहन रूपा और पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात अमन के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।

खुद को पुलिस से घिरता देख अमन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में अमन ने कथित तौर पर बताया कि वह अपनी बहन रूपा के पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज के साथ प्रेम संबंधों को लेकर नाराज था।

अमन के मुताबिक, इन संबंधों को लेकर उसे गांव में ताने सुनने पड़ते थे। उसने दोनों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन जब दोनों के बीच संबंध खत्म नहीं हुए तो वह गुस्से में आ गया।

पुलिस के अनुसार, इसी गुस्से में अमन ने अपनी बहन रूपा और मुन्ना उर्फ सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!