उत्तरकाशी आगामी चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की और से यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव भंडेलीगाढ़, बम्बूहाट और यमुनोत्री में तीन मेडिकल रिलीफ पोस्ट की जाएगी वहां पर यात्रियों के लिए जीवनरक्षक दवाइयों सहित ऑक्सीजन और ईसीजी आदि की सुविधा मिलेगी इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्गो पर 16 विभागीय और 108 सेवा की 15 एम्बुलेंस चिकित्सा और आपतकालीन स्थिति के लिए तैनात रहेगी

मुख्या चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस रावत ने बताया की यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगभग 35 लाख रुपये की लागत से प्री – फैब्रिकेटेड अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है साथ ही दोनों धामों के प्रमुख यात्रा पड़ावों पर आठ एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ एक – एक फिजिशियन को जानकीचट्टी और गंगोत्री धाम में रोटेशन प्रणाली के आधार पर 15 – 15 दिनों के लिए तैनात किया जाएगा

वही शासन की ओर से जनपद में बीस बांडधारी डॉक्टरों की तैनाती भी की जा रही है कहा की आगामी 17 अप्रैल से बड़कोट दोबाटा और हीना चेकपोस्ट पर स्क्रीनिंग प्वाइंट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा यमुनोत्री और गंगोत्री पैदल मार्गो पर तैनात स्वास्थ्य मित्रो को दोबारा प्रशिक्षित किया जा रहा है इससे वह आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार दे पाएंगे

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *