उत्तराखंड हरिद्वार : मंगलवार हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगायी…

हरिद्वार : हरकी पैड़ी क्षेत्र की जोगिया मंडी में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय कन्हैया (पप्पू) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार , कन्हैया कांगड़ा घाट पर फूल बेचता था। उसने अपने घर में ही फांसी लगायी जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बहार नहीं निकला तो परिजनों दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका हुआ था सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची था शव को नीचे उतार पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के अनुसार अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। पुलिस ने बताया की कन्हैया लम्बे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था , जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *