हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक परचून कारोबारी को पांच 500 को 38 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है वह 9500 रुपए देकर दिल्ली से यह नकली नोट लेकर आया था और होली पर पर चलाने की फिराक में था। आरोपित के कब्जे से बाइक भी बरामद हुई।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कलियर क्षेत्र में परचून की दुकान चलाने वाला एक दुकानदार होली के पर्व के दौरान बाजार में नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहा है , उसके पास काफी संख्या में नकली नोट है और वह रुड़की में आने वाला है। इस पर कोतवाली पुलिस की टीम अलर्ट हो गई।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित सलोनी पार्क के पास बाइक लेकर खड़ा है। वह किसी को नकली नोट चलाने की फिराक में है , इस पर उप निरीक्षक आनंद मेहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे घेराबंदी कर लिया। आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास पांच 500 के 38 नकली नोट मिले। पुलिस आरोपित को कोतवाली ले गई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मुकेश कुमार गर्ग निवासी मोहल्ला सैनियान, कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि, यह नकली नोट वह दिल्ली से खरीद कर लाया था। 9500 रुपए देने के बाद उसने 19 हजार रुपए के नकली नोट मिले थे। आरोपित ने बताया कि उसे यह नोट किसी को सोलानी पार्क के पास देने थे परन्तु इससे पहले ही पुलिस वहाँ आ गई।
एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नकली नोटों के आलावा आरोपित ने पुलिस के सामने और भी कई राज उगले है। आरोपित ने बताया की उसे इंटरनेट के माध्यम से एक नंबर मिला था जिसमे नकली नोट के जरिये रूपए कमाने की बात लिखी हुई थी , वह लालच में फशकार उस नंबर वाले व्यक्ति के संपर्क में आ गया। एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया की पुलिस की टीम दिल्ली निवासी आरोपित को भी चिन्हित करने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *