हरिद्वार: कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता साधुराम चौहान ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी ज्वाइन की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से प्रभावित होकर लगातार अन्य दलों के नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं।
साधुराम चौहान ने कहा कि वह करीब 35 वर्षों से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे थे, लेकिन पार्टी की नीतियों और स्थानीय नेतृत्व, विशेष रूप से विधायक अनुपमा रावत की कार्यशैली से असंतुष्ट थे। इसी कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया।
उन्होंने भाजपा सरकार और स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती हैं और उनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाता है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी नेताओं का पार्टी में आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कभी व्यक्ति विशेष के बजाय हर वर्ग के लिए समुचित जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम किया।
इन्होंने की भाजपा ज्वाइन :-
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रवासी के साथ धारीवाला निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन साधुराम चौहान के साथ उनकी पुत्रवधु पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनी चौहान, अजय प्रताप के साथ वरिष्ठ नेता जगत सिंह चौहान, मलखान सिंह चौहान, सचिन चौहान, मदन सिंह, रकम सिंह, संजय कुमार, महीपाल चौहान, मेनपाल, रोहित, उत्तम चौहान, सचिन, कोशिन्द्र, मेघराज चौहान, दिनेश चौहान, सुरेश कुमार, महक सिंह, जगदीश, राजपाल, धीरज सिंह, शेखर चौहान, अमर सिंह, अर्जुन, अमरीष चौहान, प्रेम सिंह, महेंद्र, सोनू, इंद्रपाल चौहान, राजू आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में ये भी हुए शामिल :-
राज्यमंत्री डॉ जयपाल चौहान, सुनील सैनी, बलॉक प्रमुख आशा नेगी, मास्टर जगपाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य संजय सरदार, वरिष्ठ नेता शेषराज सैनी, जगपाल प्रधान, गन्ना विकास समिति ज्वालापुर उपाध्यक्ष विशेष चौहान, उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, शोभाराम प्रधान, मांगेराम प्रधान, मेघपाल, युवा नेता सुभाष चौहान, नरेश भगत, सतीश चौहान, विजय चौहान, धर्मेंद्र मास्टर, कदम चौहान, हुकम सिंह रावत, बलवंत पंवार, बालम सिंह नेगी, उत्तम सिंह रावत, सरदार करण सिंह, कोमल चौहान, अर्जुन प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, दीपक सैनी प्रधान, मांगेराम प्रधान, विजय चौहान, इंजी तेजपाल, मनोज प्रजापति, बिंटू, श्रवण चौहान, सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
लगातार छोड़ रहे कांग्रेस :-
विधायक अनुपमा रावत के विकास विरोधी कार्यों के चलते हुए लगातार विधानसभा क्षेत्र के नेता कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। जिनमें चुनाव लड़वाने नेता अजय चौधरी, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौधरी अम्बुवाला, रमेश चंद बहादुरपुर जट, राजवीर सैनी शाहपुर शीतलाखेड़ा, देशराज सैनी रानीमाजरा, नसीम अंसारी व हनीफ अंसारी पदार्था मुस्तफाबाद, इरशाद अली नसीरपुर कलां, मुकर्रम अंसारी सराय पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं।
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि साधुराम चौहान के शामिल होने से पार्टी को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!