रिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की।

आज सोमवार ६ अप्रैल को कोतवाली मंगलोर पुलिस टीम जब ग्राम ब्रह्मपुर जट स्थित आरोपियों के घर पहुंची, तो वे मौके पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घर का सामान कुर्क कर लिया।
पुलिस ने वारंटी सौकारत उर्फ साहुकार पुत्र जगदीश के घर से एक डबल बेड, दो गद्दे, एक चारपाई, एक तीन की टंकी २० किलो गेहूं समेत , एक कृषि स्प्रे मशीन और 6 प्लास्टिक के खाली क्रेट तथा रसोई का अन्य सामान जब्त किया।

वहीं दूसरा वारंटी रवि पुत्र नीतू के घर से एक डबल बेड, एक टीवी (फिलिप्स ), गद्दे, कुछ पुराने कपड़े, एक अलमीरा , सोयंदार्य प्रसाधन सामग्री और अन्य घरेलू सामान कुर्क किया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जो भी आरोपी कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करेंगे, उन्हें न सिर्फ कोर्ट के चक्कर लगाने होंगे बल्कि जेल की हवा भी खानी पड़ेगी।
हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चलाकर आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कस रही है, ताकि आम जनता के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!