एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार जिले में नशा, स्मैक, चरस, गांजा और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री हरिद्वार अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 26–28 मार्च को लक्सर क्षेत्र में चल रही सघन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 8.86 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खालिद (उम्र 33 वर्ष) पुत्र सलीम, निवासी ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के उपनिरक्षक सुरेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल मनोज मिनान और हेड कॉन्स्टेबल शुरवीर तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!