हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
एसओ मनोज नौटियाल ने बताया की मुखबिर की सुचना पर शनिवार गांव ऐथल से खंड बस्ती की और जाने वाली चकरोड पर टुयुबवेल के पास से आरोपी जाहुर निवासी गांव ऐथल को गिरफ्तार किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 50 किलो प्रतिबंधित मांस मिला है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!