हरिद्वार महाशिवरात्रि की पवन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रदालुओ की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर की पैडी सहित विभिन घाटों पर ब्रह्ममुहृत से ही गंगा स्नान के लिए श्रदालु पहुंचे रहे है और आस्था की डुबकी लगा रहे है। साथ ही कलश और कावड़ में गंगाजल भरकर शिवालयों की और प्रस्थान किया गंगा घाटों से लेकर शिव मंदिरो तक हर हर महादेव और बेम बेम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के प्रमुख शिवालयों में मध्यरात्रि में विश्वकल्याण की कामना के साथ विशेष महाआरती आयोजित की गई। तथा दिन के समय हरकी पैड़ी सुभाष घाट से अपर रोड कनखल व अन्य स्थानों पर शिव बारात भी निकलेगी। प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजन और अनुष्ठान आज रविवार शाम 4:23 बजे आरम्भ होगा। जिसके साथ ही महाशिवरात्रि का शुभ मुहर्त प्रारम्भ हो जायेगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया की महाशिवरात्रि और कावड़ मेले को लेकर हरिद्वार को अलग अलग सेक्टर व जोन में बाटा गया है और अधिकारियो को जिम्मेदारी दी गयी थी , पुलिस का यातायात प्लान भी पहले से लागु है।

महाशिवरात्रि पर भक्त अपने अपने क्षत्रो के शिवालयों में जलाभिषेक जरूर करे !
चार पहर की पूजा और आरती का समय
प्रथम पहर शाम 6 :19 – रात 9 :26 (15 फरवरी)
द्वितीय पहर रात 9 :26 – रात 12 :34 (16 फरवरी)
तृतीया पहर रात 12 :34 – प्रातः 3 :41 (16 फरवरी )
चतुर्थी पहर प्रातः 3 :41 – प्रातः 6 :48 (16 फरवरी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *