
रुड़की के भगवानपुर इमलीखेड़ा मार्ग पर कल शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवको की मौत हो गयी। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा। ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से हुआ फरार। सुचना मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने के साथ ही घायल हो अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया की ये बाइक सवार भगवानपुर से हरिद्वार की और जा रहे थे। बेडपुर चौक के समीप इट के भट्टे के पास बाइक ने ओवरटेक का प्रयास किया और बाइक ट्रक की चपेट में आ ग। हादसा इतना भीषण था की, बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार शिवम (28 ) सूरज (26 ) निवासी भगवानपुर की मौत हो गयी जबकि अमन यादव (25 ) गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अमन यादव का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया की हादसे में दो युवको की मृत्यु व एक की अवस्था गंभीर होने के कारन रेफर किया गया है