सहारनपुर महानगर द्वारा सोमवार 23 मार्च को अमर शहीद भगत सिंह , राजगुरु एवं सुखदेव जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए इन वीर सपूतों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना का संदेश देता है।

इस शहीद दिवस कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष श्री रविंद्र लांबा, महानगर अध्यक्ष प्रवीण बंसल, महानगर उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, महानगर मंत्री रविश कांबोज , महानगर सह मंत्री शानू, महानगर सामाजिक समरसता प्रमुख देवेंद्र अग्रवाल, महानगर गौरक्षा प्रमुख डमरू जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समाज सेवा के लिए संकल्प लिया और देशभक्ति के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *