– दर्जनों जगह पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित
हरिद्वार।
मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान से पूरे शहर की रफ्तार रुक गई। दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया व विद्युत व्यवस्था ठप हो गयी। पेड़ गिरने की चपेट में आकर एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी। आधा दर्जन  लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तूफान थमने के बाद प्रशासनिक अमले में रात में सडक़ पर गिरे पेड़ों को कटवा कर यातायात व्यवस्था बहाल किया।
तेज आंधी तूफान के आने से ज्वालापुर क्षेत्र में अंसारी मार्केट में करीब 20 साल पुराने पेड़ के नीचे बरसात से बचने के लिए खड़े लोग अचानक पेड़ के टूट जाने पर उसके नीचे दब गए। विशालकाय पेड़ के टूट जाने से विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गयी। पेड़ के नीचे दबे होने के कारण आसपास के लोगों ने राहत के लिए पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। सूचना मिलने पर तत्काल राहत दल पहुंचा। पेड़ को काट कर दबे लोगों को नीचे से निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर लिया। दस वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मुनीर खान  पुत्र जुल्फकार निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर के रुप में हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के चमगादड़ टापू से तूफान की चपेट में आए घायल को जिला अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त योगेश (4) पुत्र राम मेहर निवासी गन्नौर सोनीपत हरियाणा के रुप में हुई। मृतक अपने चाचा के साथ आया था। घायलों में हर्ष चोपड़ा पुत्र भूषण चोपड़ा,  इरफान पुत्र खलील, समीर खान पुत्र जुल्कार, कर्मवीर पुत्र गंगा स्वरुप शामिल थे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल व एसएसपी अजय सिंह ने रात ही पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर राहत दल को लगवा कर यातायात व्यवस्था बहाल करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *