ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड में नैनीताल के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद न्यायालय परिसर खाली कर दिए गए। जिला पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल, रामनगर कोर्ट और हल्द्वानी के जजी कोर्ट में तलाशी ली। नैनीताल में बॉम्ब और डॉग स्क्वाड सक्रिय हल्द्वानी के बार एसोसिएशन अध्यक्ष के.के. पंत ने बताया कि सरकारी मेल पर संभवतः पाकिस्तान की आईडी में लिखी एक मेल आई। उसमें लिखा है कि “आपके कोर्ट में जज के चैम्बर में 12 आर.डी.एक्स. आई.ई.डी.लगाई गई है, जो जल्द फटेगी। तमिलनाडु में ई.डब्ल्यू.एस.रिजर्वेशन लागू होने से रोकें” दोपहर 12:15 तक सभी को खाली करवा लें। ये मेल 16 फरवरी सवेरे 8:41:53 पर sunniya_dasan@outlook.com की तरफ से To :- dj-nai-uk@nic.in को आई। जिसमें न्यायालय को उड़ाने की हिंदी और अंग्रेजी में धमकी दी गई।

मेल की जानकारी मिलने के बाद दोपहर सभी न्यायालय खाली हो गए। दोपहर 1:30 बजे तक हालात सामान्य नहीं हो सके। इस बीच कोतवाल विजय मेहता और एस.पी. क्राइम मंनोज कत्याल हल्द्वानी कोर्ट परिसर में पहुंचे और न्यायालय परिसर का जायज़ा लिया। कथाकथित मेल में LTTE – Pakistan ISI का भी जिक्र किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *