ब्राह्मलीन भागवत भूषण पंडित श्री इंद्रकुमार जी मिश्रा, संस्थापक, आयोजक एवं निवेदक, श्रीराम सत्संग समिति ज्वालापुर हरिद्वार के तत्वावधान में तथा प्रवक्ता श्री हनुमान दास जी महाराज वृंदावन वाले के सान्निध्य में श्रीरामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया।

यह धार्मिक आयोजन 19 मार्च 2026 से ,शनिवार 28 अप्रैल 2026 तक श्रीमानस मंदिर, निकट पुरानी वैश्य पंचायती धर्मशाला, मोहल्ला चौहानान, ज्वालापुर हरिद्वार में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत 27 मार्च, शुक्रवार की शाम को श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। इसके पश्चात श्रीराम जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जो शाम 4 बजे से नगर भ्रमण करती हुई श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी।

28 मार्च को कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्रह्मभोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो मध्याह्न 12:30 बजे से प्रारंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!