हरिद्वार : गली – मोहल्ले से लेकर गांव- शहर तक होली का उल्लाष पुरे शहर में नजर आया। रंगो और भाईचारे के साथ लोगो ने धूमधाम से होली का पर्व मनाया। मंदिरो, चौराहो और गली – मोहल्लों में सुबह से ही रंगो के बौछार शुरू हो गई थी।
प्रशासनिक अधिकारीयो ने भी इस त्यौहार को बहुत उत्सव से मनाया। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर भी होली के रंगो में रंगे नजर आये।

दोनों अधिकारियो ने पुलिस कर्मियों और आम जनता के साथ मिलकर होली के पर्व का आनंद लिया और शांति एवं सौहार्द का सन्देश दिया। साथ ही साथ जिले के पत्रकारों ने जमकर गुलाल उड़ाया। पुलिस महकमे में भी खास उत्साह देखने को मिला। अधिकारियो और जवानो ने एक -दूसरे को गुलाल लगाकर व गले-मिलकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *