
हरिद्वार में 2027 के अर्धकुम्भ मेले की कमान पहली बार एक महिलाअधिकारी सोनिका संभाल रही है। मई 2025 में कुंभ मेला अधिकारी नियुक्त हुई सोनिका , इस बार ऐतिहासिक पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं…
धर्मनगरी हरिद्वार में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्धकुम्भ मेले को भव्य और दिव्यारूप से आयोजित करने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि, इस बार आयोजन के संचालन की कमान एक महिला अधिकारी के हाथ में है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोनिका को मई 2025 में कुंभ मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के साथ सोनिया राज्य का कर आयुक्त और अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी देख रही हैं। कुंभ और अर्धकुम्भ जैसे धार्मिक आयोजन में पुरुष अधिकारियों की ही प्रधानता रही है ,लेकिन प्रशासनिक सेवा में कार्यरत महिलाओं को भी नेतृत्व के अग्रिम पंक्ति में अवसर मिल रहा है। कुंभ मेला अधिकारी के पद पर सरकार के इस निर्णय को सामाजिक बदलाव के रूप में भी देखा जा सकता है। सोनिया हरिद्वार कुंभ मेला के इतिहास में 1986 के बाद से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले कुंभ और अर्धकुम्भ के दौरान पुरुष अधिकारियों की ही इस पद पर तैनात किया जाता रहा है।
मेला अधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनिका हर दिन अर्धकुम्भ के स्थाई और अस्थायी कार्यों की प्रकृति की निगरानी कर रही हैं। मेला अधिकारी सोनिका ने अखाड़े के अलावा आश्रम के संतो ,होटल धर्मशाला संचालकों के अलावा व्यापारियों के साथ भी बैठक की है। उन्होंने यातायात व्यवस्था ,सुरक्षा ,स्वच्छता पर जल -बिजली ,चिकित्सा सेवाएं स्थापित करने और बेहतर संचालन करने के सुझाव मांगे हैं। जिससे जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है। सोनिया कहती हैं , उनकी प्राथमिकताओं में भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक का उपयोग, शहर का ढांचागत विकास शामिल है।