हरिद्वार के कोतवाली नगर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाँच तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में अवैध मादक पदार्थों (शराब, स्मैक, चरस और गांजा) के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 13 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी शराब के साथ एक स्कूटी व एक ई-रिक्शा भी बरामद की गयी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में :-
1 . राजवीर सैनी (उम्र 35 वर्ष), निवासी रानीकली, शिवनगर
बरामद सामान:
करीब 70 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा)
एक ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन नम्बर-UK08ER7623

2 .सूफियान (उम्र 20 वर्ष), पुत्र युनुस निवासी मौ0 ईदगाह गली नं0-4 थाना सदर शाहजहाँपुर उ0प्र0 हाल C/O सन्नी चौहान गली नं0-1 पीठ बाजार थाना बहादराबाद हरिद्वार
बरामद सामान:
करीब 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा)
एक स्कूटी नम्बर -UK08BE9031

3 .पप्पू वर्मा (उम्र 40 वर्ष ) पुत्र शंकर वर्मा निवासी ग्राम हरौनपूर्वा थाना खरबपुर बाजार जिला गोण्डा उ0प्र0 हाल निवासी झुग्गी झोपडी  T.V.S. वर्कशॉप मुखिया गली भूपतवाला हरिद्वार
बरामद सामान:
करीब 25 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा)

4 . नकुल चौधरी (उम्र 28 वर्ष) पुत्र स्व0 राजेन्द्र चौधरी निवासी शिवगढ भीमगौडा कोतवाली नगर हरिद्वार
बरामद सामान:
करीब 23 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा)

5 . मोहित (उम्र 27 वर्ष ) पुत्र अतर सिंह निवासी नई बस्ती रामगढ खडखडी हरिद्वार
बरामद सामान:
करीब 25 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा)

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम में का0 श्रीकांत,⁠का0 निर्मल,⁠का0 सुनील चौहान,का0 राकेश,⁠का0 अरुण नेगी ,का0 राहुल धानिक, ⁠का0 विकास गैरोला, ⁠का0 शिवानंद, का0 पवनीश कवि कोतवाली नगर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!