हरिद्वार : सप्तऋषि के शांति हेरिटेज होटल में NRI महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत..

हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित एक होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। पुलिस ने अन्ना चौहान 66 वर्षीय निवासी इंग्लैंड के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया ,
पुलिस के अनुसार , अन्ना चौहान दो दिन पहले इग्लैंड से एक टूरिज्म ग्रुप के साथ भारत भ्रमण पर आयी थी , हरिद्वार पहुंचकर वह सप्तऋषि स्थित शांति हेरिटेज होटल में ठहरी। आज मंगलवार को जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुए तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया परन्तु कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया जहां महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली।
इसकी सुचना पुलिस को दी। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार महिला की बेटी विदेश में डॉक्टर बताई जा रही है
शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया की सभी बिन्दुओ पर जांच की जा रही है , मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है , पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों को जानकारी दे दी गयी है