हल्द्वानी में एमबीए की पढ़ाई कर रहे युवक ने घर के भीतर गेहूं से भरे नीले रंग के ड्रम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक के पिता असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर तैनात है पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में परिजनों से विवाद की बात सामने आई है

सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया की गिरिजा विहार फेस-6, कमलुवागांजा मुखानी निवासी 22 वर्षीया दिनेश माहरा पुत्र गंगा सिंह माहरा हल्द्वानी के एक कॉलेज से एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था सोमवार रात उसकी परिवार के एक सदस्य से किसी बात को लेकर बहस हो गई इसके बाद रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर कमरे में चला गया था

मंगलवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बहार नहीं आया मां कुसुम जब बेटे के कमरे की तरफ गई तो देखा की सीढी के ऊपर बने रेक पर नीले रंग के ड्रम में रस्सी के फंदे से दिनेश लटका था दिनेश को एसटीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया एसओ मुखानी सुशिल जोशी ने बताया की पोस्टमॉटर्म करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है

दिनेश के एक हाथ में कट के दो निशान मिले है पुलिस ने आशंका जताई है की फांसी लगाने से पहले छात्र ने हाथ की नस काटने का प्रयास किया होगा मृतक तीन भाई – बहनों में सबसे छोटा था बड़ा भाई पीलीभीत में नौकरी करता है

पुलिस ने घटनास्थल के पास से दिनेश का मोबाइल मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है पुलिस फ़ोन की जांच कर रही है परिजनों के मुताबिक दिनेश के मुताबिक दिनेश अक्सर मोबाइल से ही पढ़ाई करता था पुलिस मामले की अन्य एंगल से भी जांच कर रही है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!