हरिद्वार : सोमवार दिनांक 6 अप्रैल को धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों को ठगने वाले कालनेमि ढोंगी बाबाओं के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 कालनेमि फर्जी बाबाओ (साधु-संतों) को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे और उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी कर रहे थे।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे, जो साधु-संत बनकर खासकर महिलाओं और युवाओं को झांसे में लेकर उनकी निजी और घरेलू समस्याओं के समाधान का लालच देते हैं।
    इसी क्रम में पुलिस अधिक्षक नगर हरिद्वार व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण और कोतवाली नगर हरिद्वार की टीम के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साधु-संतों के वेश में घूम रहे 30 ढोंगी बाबाओं को पकड़कर उनके खिलाफ धारा 172(2) BNSS के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया गया ।
    पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लोगों को अंधविश्वास में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठते थे और उनकी भावनाओं का दुरुपयोग करते थे।

    सभी गिरफ्तार 30 कालनेमि फर्जी बाबाओ आरोपियों के नाम व विवरण पुलिस द्वारा जारी किए गए हैं:-

    1. बासा मांझी (उम्र 55 वर्ष ) पुत्र वेग्गू मांझी निवासी ग्राम डोमाखाड़ थाना – सौखिया जिला-बका विहार ,
    2. हरीकृष्ण ( उम्र 27वर्ष ) पुत्र कमल R/० ग्राम अराजी जादोपुर पस – इकदिल जिला इटाना उ0प्र०,
    3. दिनेश (उम्र 60 वर्ष)पुत्र रामप्रसाद R/ओ भोपाल चौराहा थाना – देवास उन्नैन,
    4. बालीकरन ( उम्र 65 वर्ष ) पुत्र हीरा R/० ग्राम रतनपुर पत्रा बाजार पस – पिपराइज जिला – गोरखपुर उ0प्र०,
    5. सुनील कुमार (उम्र 37 वर्ष) पुत्र रतन सिंह R/0 ग्राम मौहड़ा थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र०,
    6. पुईतु (उम्र 62 वर्ष) पुत्र भागीरथ १/० ग्राम हतिया PS- सारेकता P.o-सीनी जिला – सिगभुँग झारखंड,
    7. प्रदीप (उम्र 40 वर्ष ) पुत्र हरपाल R/O ग्राम – पिन्ना PS- शामली उ0प्र०,
    8. रघुवीर (उम्र 46 वर्ष ) पुत्र होशियार सिंह निवासी.ग्राम -गाडाखेडा जिला – झुजनु राजस्थान,
    9. गजेंद्र (उम्र 42 वर्ष ) पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम कुल्हाड़ थाना सतपुली तहसील लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल,
    10. बबलू (उम्र 40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी खोणा कॉलोनी सुभाष नगर दिल्ली,
    11. शिव शक्ति सिंह (उम्र 60 वर्ष ) पुत्र शंकर सिंह निवासी शंकरपुर थाना अतरौली जिला हरदोई उ0प्र०,
    12. मनोज (उम्र 57 वर्ष) पुत्र तेगबहादुर निवासी नेपालगंज जिला जाजरकोट नेपाल,
    13. गंभीर सिंह (उम्र 38 वर्ष ) पुत्र रामेश सिंह निवासी बसेड़ा नारायण पोस्ट अलाउद्दीनपुर भोगी थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र०,
    14. पंचम कल्लू (उम्र 57 वर्ष) पुत्र घासीराम निवासी गली नंबर 4 गुलर रोड मारवाड़ी मोहल्ला थाना दिल्ली गेट अलीगढ़,
    15. राजू (उम्र 40 वर्ष ) पुत्र सुरेंद्र निवासी अचल तालाब थाना कावरासी अलीगढ़ उ0प्र०,
    16. बोगी रविदास (उम्र 63 वर्ष) पुत्र कालू रविदास निवासी ग्राम चौचक जिला गुड्डा बिहार,
    17. तपेश्वर साहनी (उम्र 67 वर्ष ) पुत्र रामदेव साहनी निवासी ग्राम मोहनपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार,
    18. श्रीपाल (उम्र 70 वर्ष) पुत्र मोहन निवासी ग्राम नेरी संसड़ा थाना महोली सीतापुर उ0प्र०,
    19. सूरज यादव (उम्र 36 वर्ष ) पुत्र मेवा लाल निवासी निकट इलाहाबाद यूनिवर्सिटी थाना कन्नलगंज जिला प्रयागराज उ0प्र०,
    20. सीताराम (उम्र 52 वर्ष) पुत्र सुघाराम निवासी ग्राम किरोड़ी माल थाना रायगढ़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
    21. हरीश गिरी (उम्र 65 वर्ष) पुत्र दिलीप सिंह निवासी खेड़ा अपरोला तहसील नौगांवा जिला अमरोहा उ0प्र०,
    22. संत रामपाल रामप्रसाद (उम्र 56 वर्ष) निवासी ग्राम टपका तहसील गौरीगंज जिला रायबरेली उ0प्र०,
    23. रामेश्वर दास(उम्र 62 वर्ष ) शिष्य स्वामी सीताराम दास निवासी छोटी छावनी अयोध्या उ0प्र०,
    24. पंचम लाल केवट (उम्र 74 वर्ष ) पुत्र जमुना केवट निवासी ग्राम सागर जिला रीवा मध्य प्रदेश,
    25. अनूप (उम्र 43 वर्ष ) पुत्र कूटन निवासी काएयला मिथथल थाना बालूसेरी कोझीखेड़े केरल,
    26. रामावतार उर्फ बबलू प्रजापति (उम्र 58 वर्ष ) पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम मठ लखनी थाना इज्जत नगर जिला बरेली उ0प्र०,
    27. सुरेश (उम्र 63 वर्ष) पुत्र श्री दाताराम निवासी सीताराम बिहार आसिफ अली रोड दिल्ली,
    28. चंद्रमा दास (उम्र 69 वर्ष ) पुत्र गोला हार निवासी जोशी थाना सराय चाइक प्रयागराज उ0प्र०,
    29. लालगिरी (उम्र 67 वर्ष ) पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम लालगंज थाना पूर्व जिला उन्नाव ,
    30. लालमोहन सिंह (उम्र 76 वर्ष) पुत्र गुरु दयाल सिंह निवासी ग्राम तुलसीटैंड थाना बिरनी जिला थिरडी झारखंड

    पुलिस की आमजन से अपील:
    हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या ढोंगी बाबा के झांसे में न आएं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!