उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर सेल ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है इस मामले में महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इन्होने एक व्यक्ति से 1 करोड़ 31 लाख रूपये की धोखाधड़ी की थी

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया की पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया ठगों ने उस निवेश करने के लिए उकसाया और अलग – अलग बैंक खातों में उससे कुल ।.31 करोड़ रुपये करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए

जब पीड़ित को ठगों को अहसास हुआ तो उसने देहरादून के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मुकदमा दर्ज किया

जांच के दौरान एसटीएफ को इस गिरोह के बारे में अहम सुराग मिले जिसके आधार पर तीन आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपियों में प्रतिक उत्तम बाफना, आशीष कुमार और मोहम्मद श्रीम उर्फ़ नासिर शामिल है सभी आरोपी महाराष्ट्र के ठाणो और पालघर इलाके के रहने वाले है

पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है STF का कहना है की मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है की इस गिरोह ने और कितने लोगो को अपना शिकार बनाया है पुलिस ने लोगो से अपील की है की वे किसी भी अनजान व्यक्ति या ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ज्यादा मुनाफे के लालच में निवेश करने से बचे और सतर्क रहे

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!