देहरादून क प्लास्टिक के कट्टे के अंदर से बरामद महिला के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला रोड स्थित बालासुंदरी मंदिर परिसर में 11 मार्च 2026 को एक अज्ञात महिला का शव सफ़ेद कट्टे में मिला था जिसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी
वरिषठ पुलिस अधीक्षक के नेतत्त्व में दून पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 8 टीमों का गठन किया और करीब 2500 सीसीटीवी फुटेज खगांले लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने आसपास की 30 से अधिक झुग्गी बस्तियों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया और लगभग 5000 लोगो से पूछताछ की
लगातार प्रयासों के बाद 19 मार्च का पुलिस का महत्वपुर्ण जानकारी मिली जांच के दौरान पता चला की एक मजदूर की पत्नी अचानक लापता है पुलिस ने संदिग्ध रंजीत शर्मा का हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे उसने अपनी पहली पत्नी रूपा की हत्या करने की बात कबूल कर ली
पूछताछ में सामने आया की पारिवारिक विवाद इस हत्या की वजह बना रूपा अपने दूसरे पति का छोडकर वापस रंजीत के पास आ गई थी और उस पर दूसरी पत्नी का छोड़ने का दवाब बना रही थी इसी बात का लेकर 5 मार्च की रात की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद रंजीत ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी
हत्या के बाद आरोपी ने शव का चार दिनों तक कमरे में छिपाकर रखा और फिर 8 मार्च का उसे कट्टे में डालकर शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेक दिया
पुलिस ने आरोपित रंजीत शर्मा निवासी सुखासन, थाना सिमरी बख्त्यारपुर, जिला सहरसा, बिहार वर्तमान निवासी भट्टोवाला, प्रेमनगर का गिरफ्तार कर लिया है मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम का आईजी राजीव स्वरूप व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है