प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति को लेकर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की जिसमे उन्होंने एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व् स्टॉक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव आनंद बध्द्रन ने कहा की एलपीजी गैस अन्य आवश्यक वस्तुओ की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी गैस की अवैध बिक्री और जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी स्टॉक की जांच और निगरानी अभियान चलाया जाये

सीएस आनंद बध्द्रन ने यह निर्देश सचिवालय सभागार में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक में दिए बैठक में पूर्ति विभाग के अफसरों ने बताया की राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्ध्ता है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है

अधिकारियो ने छापा मारने की कार्रवाई दर्ज एफआईआर का विवरण भी प्रस्तुत किया मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से गैस आपूर्ति की स्थिति पर फीडबैक प्रार्प्त करने के साथ कहा की किस भी परीस्थिति में उपभोक्ताओं का गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed