हरिद्वार,28 नवंबर ।
राष्ट्रीय सावक मंच ने जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद अब शहर कार्यकारिणी की भी विधिवत घोषणा कर दी है। मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक की संस्तुति पर शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

घोषित कार्यकारिणी में धीरज पचभैया को शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम अग्रवाल को शहर उपाध्यक्ष, सूरज अरोड़ा को उपाध्यक्ष संगठन, रवि मित्तल को शहर संगठन महामंत्री, विकास राजपूत को महामंत्री, मोहन उपाध्याय को महासचिव, गौरव अग्रवाल को मीडिया प्रभारी, सुमित अरोड़ा को संगठन सचिव, हनी शर्मा को सचिव, नितिन यादव को प्रचार सचिव, मनोज अग्रवाल को सह सचिव, अश्वनी गुप्ता को प्रवक्ता, हिमांशु अग्रवाल को उपाध्यक्ष, रितेश अग्रवाल को शहर महासचिव तथा आयुष पाराशर को शहर मंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी साथी अत्यंत ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली हैं। उनमें तीर्थनगरी हरिद्वार की पौराणिक संस्कृति और गरिमा के अनुरूप कार्य करने की सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग हरिद्वार की जनसमस्याओं के निराकरण तथा जनहित के कार्यों में करेंगे और संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए तीर्थनगरी की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे।

शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि शहर कार्यकारिणी में ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार, कनखल, भीमगोड़ा और भूपतवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों के योग्य एवं सक्रिय लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, ताकि पूरे शहर में संगठन की गतिविधियों को मजबूती मिल सके।

वहीं, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक ने कहा कि हरिद्वार की जनसमस्याओं के समाधान के लिए मंच के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करते रहेंगे।

कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल यादव, वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा, व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पराशर, मंच के संरक्षक अशोक पाराशर कौशिक, सनी भाटिया, जयलाल बाली, ललित सचदेवा, नवीन भाटिया, राजपाल और विक्रम नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और अपने विचार रखे।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ राष्ट्रीय सावक मंच ने हरिद्वार में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!