हरिद्वार, 28 नवंबर ।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, लंढौरा निवासी शाहनजर पुत्र शमशाद ने 26 नवंबर 2026 को कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शोएब पुत्र वसीम और उसके साथियों ने उनके भाई शाहरुख पर जान से मारने की नीयत से हमला कर उसे चोटिल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोएब पुत्र वसीम, निवासी वार्ड नंबर-4, कस्बा लंढौरा, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक मंसूर अली
  • उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
  • हेड कांस्टेबल शूरवीर
  • कांस्टेबल शूरबीर

MH7 NEWS | हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!