महाभारत कालीन मान्यताओं से जुड़ी पौराणिक धरोहर को मूल स्वरूप में लौटाने की उठी मांग, शासन-प्रशासन से विशेषज्ञों की देखरेख में जीर्णोद्धार कराने की अपील…

हरिद्वार, 15 नवंबर 2026।
तीर्थनगरी हरिद्वार की पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर भीमगोड़ा कुंड की उपेक्षा और बदहाल स्थिति को लेकर राष्ट्रीय सावक मंच ने आवाज बुलंद की। कुंड के संरक्षण, समुचित जीर्णोद्धार और उसके प्राचीन ऐतिहासिक स्वरूप की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में भीमगोड़ा कुंड परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से इस प्राचीन धरोहर की सुध लेने और इसे उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाने की पुरजोर मांग उठाई।

धरने को संबोधित करते हुए मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि भीमगोड़ा कुंड महज एक जलस्रोत नहीं, बल्कि महाभारत कालीन मान्यताओं, धार्मिक आस्था और हरिद्वार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने चिंता जताई कि लंबे समय से अपेक्षित संरक्षण एवं देखरेख के अभाव में कुंड अपनी प्राचीन पहचान और मूल स्वरूप से दूर होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भीमगोड़ा कुंड का जीर्णोद्धार केवल निर्माण या सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका कार्य ऐतिहासिक तथ्यों, पौराणिक मान्यताओं और पारंपरिक वास्तु स्वरूप को ध्यान में रखकर कराया जाना चाहिए। इसके लिए विशेषज्ञों की देखरेख में एक ठोस संरक्षण योजना तैयार कराई जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक धरोहर के वास्तविक महत्व और गौरव से परिचित हो सकें।

राष्ट्रीय सावक मंच ने शासन-प्रशासन से मांग की कि भीमगोड़ा कुंड के प्राचीन स्वरूप, धार्मिक महत्ता और ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित करने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं। मंच ने स्पष्ट किया कि हरिद्वार की पौराणिक धरोहरों की उपेक्षा अब स्वीकार नहीं की जाएगी। इनका संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

धरने के समापन पर मंच ने संकल्प लिया कि भीमगोड़ा कुंड को उसका खोया हुआ ऐतिहासिक गौरव और प्राचीन पहचान दिलाने के लिए जनजागरण एवं संघर्ष का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में ये रहे उपस्थित: जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल यादव, नवीन शर्मा, युवा जिला महासचिव डॉ. शिवम नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सनी भाटिया, जिला महासचिव महंत दिनेश दास जी महाराज, विपिन सती, पंडित गंगा शर्मा, राजेश लखेड़ा, रोहित पेवल, नरेश शर्मा, पार्थ शांडिल्य, रश्मि पेवल, तरुणा चोपड़ा, कनिका रतूड़ी, छवि, पायल सैनी, तन्वी, शिवांशी, छवि त्यागी, आदित्य, राकेश अग्रवाल, गौरव सचदेवा, हनी शर्मा, जितेंद्र यादव, राजू अरोड़ा, जय बाली, मोहन उपाध्याय, धीरज पचभैया, अनुज गुप्ता, महेश गुप्ता, जितेंद्र सैनी, चंद्रशेखर कौशिक, जीवन जोशी, धर्मशाला संगठन के अध्यक्ष महेश गॉड, नवीन भाटिया, अनिल सिंघल, अश्वनी गुप्ता, गौरव अग्रवाल, रमेश रतूड़ी, प्रताप कन्याल, डैनी, मोहित देशवाल, मिथुन सिंह, ज्योतिष सिंह, मुकेश अग्रवाल, अनुज मित्तल, विनोद अरोड़ा, राजीव जैन, गोपाल गोस्वामी, हरि, नितिन, ओम सागर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!