टिहरी गढ़वाल,2नवंबर ।

उत्तराखंड के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो कार सोमवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। कीर्तिनगर पुल के समीप रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने विधायक की स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में विधायक विनोद कंडारी के घुटने पर हल्की चोट आई। घटना के बाद सामने आए वीडियो में विधायक दर्द से कराहते हुए सड़क पर वाहन चलाना सीख रहे युवकों को कड़ी नसीहत देते नजर आए। उन्होंने युवकों को फटकार लगाते हुए कहा कि सड़क कोई ड्राइविंग सीखने की जगह नहीं है। वाहन चलाना सीखने के चक्कर में दूसरों की जिंदगी खतरे में डालना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है, क्योंकि जान सभी को प्यारी होती है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए विधायक से माफी मांगी, जिसके बाद विधायक ने उन्हें माफ कर दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद विधायक विनोद कंडारी अपने निर्धारित जनसभा कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की गंभीरता को उजागर करता है। एक छोटी सी लापरवाही न केवल खुद की, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है।

MH7 NEWS | उत्तराखंड की हर खबर पर पैनी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!