हरिद्वार,31अक्टूबर ।

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में अरुण चौहान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें महानगर अध्यक्ष, सोशल मीडिया हरिद्वार नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति को महानगर में कांग्रेस के सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर द्वारा की गई है।

गौरतलब है कि अरुण चौहान इससे पूर्व रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष एवं हरिद्वार लोकसभा सोशल मीडिया सहसंयोजक के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाने के प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद अरुण चौहान ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हरिद्वार महानगर में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाना होगा, ताकि कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जल्द ही महानगर स्तर पर सोशल मीडिया की मजबूत कार्यकारिणी गठित की जाएगी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति दी जाएगी।

अरुण चौहान की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ अरुण चौहान हरिद्वार में कांग्रेस के डिजिटल प्रचार-प्रसार और संगठन विस्तार को किस तरह नई दिशा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!