समाज सेवा के लिए समर्पित है भारत विकास परिषद : मनीषा सिंघल
परिषद की सभी शाखाओं को 25% सदस्य बढ़ाने का लक्ष्य : ललित पांडे

हरिद्वार, 25 जून
भारत विकास परिषद समाज में संपर्क, संस्कार एवं सहयोग के संकल्प के साथ निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है। परिषद समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से कार्य कर रही है।

बाईपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित परिषद की प्रवास बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष मनीषा सिंघल ने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानवता और समाज सेवा के उद्देश्यों को सार्थक रूप से पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

बैठक का संचालन करते हुए प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि परिषद से जुड़ने वाला प्रत्येक सदस्य सेवा भाव लेकर आता है। उन्होंने बताया कि परिषद के सदस्य अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। समाज और संगठन के साथ जुड़कर ही व्यक्ति का सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकास संभव है।

प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे ने कहा कि परिषद की सभी शाखाओं को सदस्यता विस्तार अभियान के तहत 25 प्रतिशत नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में परिषद के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री निखिल वर्मा, प्रांतीय संयोजक प्रचार-प्रसार एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, कुशल श्रीवास्तव, द्विजेंद्र पंत सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!