कोतवाली रानीपुर , 21 जून
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 जून 2026 को क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान वाटर वर्क्स कॉलोनी क्षेत्र से एक आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की पहचान विजय कुमार (उम्र 38 वर्ष ) पुत्र स्व० सीताराम मूल रूप से ग्राम महेशपुर, थाना सलिया, जिला औरंगाबाद (बिहार) का निवासी है तथा वर्तमान में कालू की चौकी, वाटर वर्क्स कॉलोनी, रानीपुर में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से माल्टा मार्का के कुल 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित चौधरी एवं कांस्टेबल दिग्पाल सिंह शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।