नमामि गंगे और होम्योपैथिक विभाग के संयुक्त आयोजन में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

हरिद्वार, 21 जून
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषयक कार्यक्रम का आयोजन हरकी पैड़ी स्थित मालवीय घाट पर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक श्री स्वप्निल अनिरुद्ध ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं निरोगी काया का आधार है।

योग प्रशिक्षक मनोज चौहान ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न रोगों में लाभकारी योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री विकास ठाकुर (जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी), श्री सत्यदेव आर्य (जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे) सहित होम्योपैथिक विभाग एवं वन विभाग के कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!