हरिद्वार,18 जून
हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस ने “पिल्ला गैंग” पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कांवड़िये पर फायरिंग करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है ऐसी क्रम में शामिल “पिल्ला गैंग” के एक और सदस्य एवं फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान सत्यम जाट पुत्र जबर सिंह निवासी शांतिपुरम कॉलोनी जगजीतपुर, कनखल के रूप में हुई। आरोपी को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ हिरासत में लिया गया। गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान फायरिंग और मारपीट की घटना में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने गैंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

मुख्य बिंदु:

  • हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
  • कनखल क्षेत्र में बढ़ती मारपीट और झगड़ों की घटनाओं को देखते हुए सादे कपड़ों में विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं।
  • पुलिस ने जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई थी।
  • 1 जून 2026 को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हुई थी।
  • फायरिंग में एक कांवड़िया घायल हुआ था, जबकि आरोपियों ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
  • मामले में कनखल थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
  • घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • ताजा कार्रवाई में पुलिस ने सत्यम जाट पुत्र जबर सिंह, निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस के अनुसार सत्यम जाट घटना में शामिल था और उसी ने फायरिंग की थी।
  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।
  • कनखल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “पिल्ला गैंग” के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और गैंग को पूरी तरह समाप्त करने तक कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

पुलिस टीम में शामिल: उपनिरीक्षक महिपाल सिंह सैनी, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल संजू सैनी और कांस्टेबल उमेद सिंह।

हरिद्वार में पुलिस का संदेश साफ है— अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं, और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!