हरिद्वार, 9 जून।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर हरिद्वार की 40वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 230 प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्रसेवा, नेतृत्व क्षमता और नशा तस्करी की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान जवानों को गुजरात स्थित विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर प्रतिमा Statue of Unity के बारे में बताया गया तथा सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें ईमानदारी, एकजुटता, राष्ट्र प्रथम और कर्तव्य सर्वोपरि के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर एएनटीएफ टीम ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभाव, नशा तस्करी की रोकथाम और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही नशा मुक्त भारत के संकल्प के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया और मानस पोर्टल 1933 के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ऑप्स/ज्वालापुर, एएनटीएफ टीम, प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण, प्रशिक्षकगण तथा नवनियुक्त प्रशिक्षु आरक्षी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!