हरिद्वार, 9 जून।
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की रानीपुर विधानसभा इकाई की बैठक शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उक्रांद की केंद्रीय सलाहकार सरिता पुरोहित ने की। इस दौरान नव-नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष विशाल धीमान को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।


नई कार्यकारिणी की घोषणा
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष विशाल धीमान ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजकुमार को उपाध्यक्ष, प्रियम पाठक को महामंत्री, अर्जुन बत्रा, मुकुल वर्मा और केशव सेठ को मंत्री, संजय को संगठन मंत्री, अनुज कान्त को कोषाध्यक्ष तथा सिद्धार्थ पाठक को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा।
युवाओं का बढ़ता रुझान उक्रांद की ताकत : सरिता पुरोहित
सरिता पुरोहित ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की मूल अवधारणाओं को पूरा करने के लिए प्रदेशभर में युवाओं का रुझान तेजी से उक्रांद की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उक्रांद की सरकार बनने पर राज्य आंदोलन के अधूरे उद्देश्यों को पूरा किया जाएगा और आंदोलन का दूसरा चरण सफल होगा।
राज्य आंदोलन के सपनों को साकार करने का समय : विशाल धीमान
विधानसभा अध्यक्ष विशाल धीमान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के लगभग 26 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन राज्य आंदोलन की कई मूल अवधारणाएं अब तक पूरी तरह साकार नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और युवाओं से उक्रांद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में रविंद्र वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, अनुज बत्रा, उत्कर्ष कुमार, हरजन सिंह, निक्कू, प्रियांश पाठक, युगल किशोर मिश्रा, मुकुल मिश्रा, सत्यपाल सिंह, हरीश कुमार, महेंद्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।