महिलाओं को मिली संगठन की अहम जिम्मेदारी, मदन कौशिक कार्यालय में हुई घोषणा

हरिद्वार, 28 मई 2026।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मध्य हरिद्वार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी की घोषणा 27 मई की शाम वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कौशिक के कार्य कार्यालय में संपन्न हुई, जहां पार्टी पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नई टीम के नामों का ऐलान किया गया।

यह नियुक्तियां भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता, जिला प्रभारी संजीव चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट की सहमति के बाद घोषित की गईं। नई कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी सक्रिय महिलाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषित कार्यकारिणी में श्रीमती उमा चौहान, श्रीमती निर्मल राजपूत और श्रीमती माला गिरी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्रीमती मनीषा वर्मा और श्रीमती रीना धीमान को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल मंत्री पद पर श्रीमती रजनी सैनी, श्रीमती अनिता शर्मा और श्रीमती बिंदिया गोयल को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीमा नामदेव, नीतू श्रीवास्तव, कमलेश शर्मा, रीना विश्नोई, ज्योति, प्रतीमा, नीलम सैनी, स्वीटी यादव और इसराना को शामिल किया गया है।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने कहा कि नई टीम पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगी। कार्यकारिणी गठन के बाद महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!