हरिद्वार, 18 मई 2026।
हरिद्वार में विशाल वाल्मीकि युवा सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में युवाओं ने सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को समाज का लोकप्रिय नेता बताते हुए उनके नेतृत्व में समाज की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वाल्मीकि समाज को सम्मान और अधिकार मिले थे तथा सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए उनके मान-सम्मान और सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सम्मेलन में मौजूद युवाओं और समाज के प्रतिनिधियों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज की एकता, अधिकारों और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!