रुड़की (हरिद्वार) ।
हरिद्वार पुलिस ने महिला सुरक्षा मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला रुड़की कोतवाली क्षेत्र का है।
पीड़िता ने 20 जनवरी 2026 को कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राशिद पुत्र सुल्तान निवासी पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला निवासी पंचठागढ़ी जनपद मुजफ्फरनगर समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 24/26 दर्ज कर मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 मई 2026 को आरोपी राशिद पुत्र सुल्तान उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। साथ ही कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल रजत, कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।