हरिद्वार (लक्सर पुलिस), 12 मई 2026।
हरिद्वार पुलिस के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब दो लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया। दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं और नशे व अपने शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को सुल्तानपुर निवासी मेहरबान अली ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से नकदी और ज्वैलरी चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया।
मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के संयोजन से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। 12 मई को गठित पुलिस टीम ने दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी कई दिनों से मेहरबान अली के घर की रेकी कर रहे थे। घटना वाले दिन जब घर खाली मिला तो दोनों दीवार फांदकर अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शौकीन उर्फ पौसा (उम्र 25) और साकिब उर्फ काला (उम्र21) निवासी दादाखान मोहल्ला, सुल्तानपुर, लक्सर के रूप में हुई है।
आरोपियों से बरामद सामान में शौकीन उर्फ पौसा से ₹18 हजार नकद,एक पीली धातु का लॉकेट,एक पीली धातु की चैन और
साकिब उर्फ काला से ₹38,800 नकद,सफेद धातु की 3 जोड़ी पायल,3 अदद लौंग है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं और नशे की लत के चलते लगातार अपराध कर रहे थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही