SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रविवार चुनते थे ठगी के लिए, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
इंस्टाग्राम पर होती थी गैंग की प्लानिंग, पुलिस ने तोड़ी चालाकी
गांव देहात की महिलाओं एंव बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

मंगलौर , 12 मई 2026।
हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ATM बदलकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मंगलौर पुलिस ने गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 एटीएम कार्ड और ₹10,710 नगद बरामद किए हैं। गिरोह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में सक्रिय था।
मामला तब सामने आया जब कोतवाली मंगलौर क्षेत्र की निवासी मुकेश पत्नी रमन ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से करीब ₹70 हजार की ठगी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।
दिनांक 11.05.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति संजय पुत्र अमर निवासी चांदपुर थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) को हिरासत में लिया।
मंगलौर उपनिरीक्षक नितिन विष्ट के नेतृत्व में दिनांक 11.05.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों में दबिश दी और करीब 356 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस ने संजय पुत्र अमर निवासी चांदपुर, थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गिरोह एटीएम में आने वाले लोगों को मशीन खराब होने का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेता था और बाद में खातों से रकम निकाल लेता था। आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए आपस में संपर्क करते थे और पहचान छिपाने के लिए अपने नाम पर सिम कार्ड भी नहीं लेते थे। गिरोह खासतौर पर गांव देहात की महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था तथा अधिकतर वारदात रविवार को अंजाम देता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चोरी और आईटी एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
इस कार्यवाही में पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, उ0नि0 नितिन विष्ट, हे0का0 अमित शर्मा, का0 857 उत्तम, का0 611 रणवीर, का0 312 विनोद, का0 महिपाल, सीआईयू रुड़की शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत साइबर अपराधियों और ठगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।