दूसरे दिन भी नर्सिंग छात्रों का हंगामा, छात्रों ने लगाया ताला, प्रबंधन के खिलाफ लगे नारे

हरिद्वार, 11 मई 2026।
रोहालकी किशनपुर स्थित केयर कॉलेज में नर्सिंग छात्रों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। कॉलेज प्रबंधन और छात्रों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को और उग्र हो गया। मौके पर पहुंचे छात्र संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया ।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अमन सिंह तोमर ABVP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया। घंटों चली वार्ता के बावजूद छात्रों की मांगों पर कोई सहमति नहीं बन सकी।

बाइट
अमन सिंह तोमर, छात्र नेता, एबीवीपी

मामले को शांत कराने के लिए तहसीलदार सचिन कुमार और उपजिला चिकित्साधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच बातचीत कर विवाद समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। इसी दौरान छात्रों की पुलिस कर्मियों के साथ हल्की झड़प भी हुई। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर छात्रों की बात को गंभीरता से सुना।

बाइट
सचिन कुमार, तहसीलदार

आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक न कोई कॉलेज के अंदर जाएगा और न ही बाहर आएगा। छात्रों ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी है। फिलहाल कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!