07 मई 2026
हरिद्वार जिला जेल अब सुरक्षा के लिहाज से और ज्यादा मजबूत हो गई है। जेल परिसर में नई हाई सिक्योरिटी बैरक बनकर तैयार हो चुकी है, जिसे खासतौर पर हार्डकोर अपराधियों और नामी गैंगस्टरों के लिए बनाया गया है। इस बैरक में करीब 50 कैदियों को रखने की क्षमता होगी। जेल प्रशासन का कहना है कि इसका मकसद गंभीर अपराधियों को बाकी कैदियों से अलग रखना है, ताकि जेल के अंदर गुटबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। बाहर से सामान्य दिखने वाली यह बैरक आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होगी। जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 888 क्षमता वाली हरिद्वार जिला जेल में इस समय करीब साढ़े 9 सौ कैदी बंद हैं।

हरिद्वार जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हाई सिक्योरिटी बैरक तैयार कर ली गई है। इस बैरक में केवल हार्डकोर अपराधियों और गैंगस्टरों को रखा जाएगा। जेल प्रशासन के मुताबिक इससे जेल के भीतर होने वाली गुटबाजी और अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। नई बैरक आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है और जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!