हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
आरोपित के विरूद्ध पूर्व में भी कई मुक़दमे दर्ज है।

रानीपुर कोतवाली, 07 मई 2026
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब सवा लाख रुपये कीमत की 12.57 ग्राम स्मैक और नशा बेचकर कमाए गए रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बीती रात चेकिंग के दौरान पल्टूराम चौक के पास मैदान से मयंक उर्फ करन नाम के युवक को गिरफ्तार किया।

तलाशी में आरोपी के पास से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक लाख पच्चीस हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए 300 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
आरोपी की पहचान मयंक उर्फ करन पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम अतमलपुर बौंगला थाना बहादराबाद हरिद्वार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है

आपराधिक इतिहास इस प्रकार है –
1- मु0अ0सं0 269/22 धारा 380,457,411,34 भादवि थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 31/24 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- मु0अ0सं0 456/24 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना बहादराबाद हरिद्वार
4- मु0अ0सं0 515/25 धारा 305,331(4),317(2),340(2) बी0एन0एस0 थाना बहादराबाद

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक रावली महदूद क्षेत्र से लाता था और 300 रुपये प्रति बिट के हिसाब से बेचता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और शस्त्र अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, के नेतृत्व में अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कानि0बीर सिंह, कानि0अर्जुन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!