नैनीताल, 27 अप्रैल।
नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हल्द्वानी से दूदूली जा रही मैक्स वाहन (UK04TA1446) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फाॅर्स (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पदमपुरी भेजा।

चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की गई है।

मृतकों का विवरण :-
लता देवी (40 वर्ष), पत्नी दिनेश चन्द्र, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर
हरीश चन्द्र बेलवाल, पुत्र भैरव दत्त बेलवाल, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर

घायलों का विवरण :-
दिनेश चन्द्र (48 वर्ष), पुत्र त्रिलोक चन्द्र शर्मा, निवासी ग्राम दूदूली
कमल शर्मा (23 वर्ष), वाहन चालक, पुत्र विपिन चन्द्र शर्मा
नेहा बेलवाल (17 वर्ष), पुत्री हरीश चन्द्र बेलवाल
सुभाष बेलवाल (13 वर्ष), पुत्र हरीश चन्द्र बेलवाल

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी सड़कों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!