पौड़ी गढ़वाल, सोमवार 27 अप्रैल।
कुछ समय पहले पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब एक मैक्स वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में मैक्स वाहन में सवार 8 लोग घायल हो गए, जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से चोटिल हुआ।
जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों यात्रियों में गगन सिंह (उम्र 75 वर्ष ), सतेश्वरी देवी (उम्र 50 वर्ष), संगीता देवी (उम्र 23 वर्ष), अंजू (उम्र 24 वर्ष), मंगल सिंह (उम्र 32 वर्ष), गुड्डी देवी (उम्र 55 वर्ष) और गौतम सिंह (उम्र 26 वर्ष) निवासी पैठाणी शामिल हैं। वहीं बाइक सवार गजेन्द्र सिंह (उम्र 42 वर्ष) निवासी पाबौ भी हादसे में घायल हुआ है।
पुलिस के अनुसार, समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।