हरिद्वार, सोमवार 27 अप्रैल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 07 भैंसा बुग्गियों को जब्त किया है।
27 अप्रैल 2026 की प्रातः प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टिहरी विस्थापित नदी रपटे पर छापेमारी की। इस दौरान नदी से अवैध रूप से रेत और बजरी निकालते हुए कुल 07 भैंसा बुग्गियों को जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार भैंसों के जरिए संचालित इन बुग्गियों का उपयोग अवैध खनन में किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में उपजिलाधिकारी को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है।
कोतवाली रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, हेड कांस्टेबल जगदेव सिंह, कांस्टेबल बीरेन्द्र, विजयपाल और गिरेन्द्र शामिल रहे।