राज्य बनने के ढाई दशक के इतिहास में अगर कहीं मौसम का सबसे ज्यादा आसार पड़ा तो वह देहरादून पर रहा कभी छोटी सी बदली बरसने का सिलसिला अब खत्म हो गया नौबत यहां तक आ गई की गर्म प्रदेशो की तरह यहां भी प्रशासन को बच्चों की छुट्टी का निर्णय लेना पड़ा जिलाधिकारी सविन बंसल ने रविवार दोपहर को ही सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए ताकि बच्चों की लू से सुरक्षा की जा सके
दरअसल यहां बारिश और सर्दी के मौसम में तो अक्सर स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी होते है लेकिन गर्मियों में ऐसा आदेश पहली बार हुआ है हलाकि कुछ स्कूलों ने अपने स्तर से इससे पहले ऐसे प्रयास किये है की उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश की संख्या बढ़ा दी जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया की मौसम का पूर्वानुमान है की सोमवार को दिन भर गर्मी रहेगी लू भी चल सकती है ऐसे में जिले के एक से 12वी कक्षा तक के सभी शिक्षण सस्थानों में छुट्टी के आदेश दिए गए है
जिलाधिकारी ने बताया की स्कूलों को पहले से निर्देश भी दिए गए है की वहां पर पर्याप्त ठंडे पानी की व्यवस्था होनी आवश्यक है इसके साथ ही शहर के विभिन्न जगहों पर लगे पायउ और वाटर कूलर आदि को भी नियमित चेक करने के निर्देश प्रशासन के अधिकारियो को दिए गए है