कभी सुहावने मौसम के लिए पहचानी जाने वाली दून घाटी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते हालत ऐसे हो गए है की दोपहर में लोगो का घरों से बहार निकलना मुश्किल हो रहा है रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहा इस कारण दून की सड़को में स्नाटा पसरा रहा मौसम विभाग ने आज भी तेज तपिश और लू चलने की चेतावनी जारी की है

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 39 2 डिग्री से सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया ये सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक है वही न्यूनतम तापमान भी औसत से तीन डिग्री ज्यादा 225 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ भीषण गर्मी का असर शहर की रफ़्तार पर साफ़ नजर आया दोपहर में सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी भीड़ न के बराबर रही

जरुरी काम से निकलने वाले लोग भी तेज धुप और गर्म हवाओ से बचने के लिए सिर और चेहरे को ढककर निकलते नजर आये मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है अनुमान है की दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा

मौसम के इस बदले मिजाज ने दून की उस पहचान को चुनौती दी है जिसके लिए यह शहर जाना जाता था फ़िलहाल हर किसी की नजरे आसमान पर टिकी है लोग बारिश या ठंडी हवाओ के इंतज़ार में है ताकि इस तपिश से कुछ राहत मिल सके मौसम विज्ञानं केंद्र देहरादून के निदेशक सीएम तोमर ने बताया की सोमवार को भी इस गर्मी से खास राहत मिलने के आसार नहीं है इसलिए लोगो को खासकर दोपहर के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!