उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा मौसम विज्ञानं विभाग देहरादून ने 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, बागेश्वर और पिथौरगढ़ जिले में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से झोंकदार हवा चलने की संभावना जताई है इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

इसके अलावा 29 अप्रैल को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है साथ ही 28 से 30 अप्रैल तक अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और झोकेदार हवा चलने की संभावना के द्रष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया है

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को पत्र भेज सावधानिया सूनुचित करने को कहा गया है आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!